शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनिप्लाई इंडस्ट्रीज (Uniply Industries) ने किये 9,34,269 इक्विटी शेयर आवंटित

यूनिप्लाई इंडस्ट्रीज (Uniply Industries) ने बीएसई को सूचित किया है कि इसने पूर्ण चुकता 9,34,269 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 156.70 रुपये प्रति शेयर आवंटित किया है। इसके साथ ही कंपनी की कुल चुकता इक्विटी पूँजी 19,98,17,430 रुपये से बढ़ कर 20,91,60,120 रुपये हो गयी है।
बीएसई में यूनिप्लाई इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के 148.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 152.70 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 159.00 रुपये और निचला स्तर 152.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 10.20 रुपये या 6.85% की मजबूती के साथ 159.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख