शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमईपी इन्फ्रा (MEP Infra) को मिली गुजरात राजमार्ग परियोजना, शेयर 6.86% उछले

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से ठेका मिला है।

कंपनी को सनजोस इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ संयुक्त उद्यम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा गुजरात में हायब्रिड वार्षिक मोड पर एनएच 8ई के तलाजा-महुवा सेक्शन को चार लेन करने के लिए मिला है। इस परियोजना की निर्माण अवधि 2.5 साल है। इस परियोजना की शुद्ध वर्तमान मूल्य और ओऐंडएम 624.24 करोड़ रुपये है। बीएसई में एमईपी इन्फ्रा के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 41.85 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.24 बजे कंपनी के शेयर 2.75 रुपये या 6.86% की बढ़त के साथ 42.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख