शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमारा राजा बैट्रीज (Amara Raja Batteries) के वार्षिक लाभ में 19.12% की बढ़त

अमारा राजा बैट्रीज (Amara Raja Batteries) को वित्त वर्ष 2014-15 में 410.86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी का लाभ 19.12% की बढ़त के साथ 489.44 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही अमारा राजा को वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 102.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, जिसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 के समान समय में कंपनी का लाभ बढ़ कर 108.60 करोड़ हो गया। साथ ही सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी 11.38% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में अमारा राजा की आय 4,690.67 करोड रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष 4,211.33 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में अमारा राजा बैट्रीज का शेयर मंगलवार के 894.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 860.00 रुपये खुला है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 36.15 रुपये या 4.04% की गिरावट के साथ 858.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख