शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीजी लाइफ साइंसेज (RPG Life Sciences) बेचेगी अपनी बायोटेक इकाई, शेयर चढ़ा

आरपीजी लाइफ साइंसेज (RPG Life Sciences) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने इसकी बायोटेक इकाई को बेचने और हस्तांतरण करने की मंजूरी दे दी।

कंपनी इस इकाई को इंटास फार्मास्युटिकल्स को बेचेगी। इसके बाद कंपनी के शेयर मजबूती आयी है।
बीएसई में आरपीजी लाइफ साइंसेज का शेयर गुरुवार के 253.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 260.00 रुपये खुला है। आरपीजी लाइफ साइंसेज के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में उच्च स्तर 360.60 रुपये और निचला स्तर 138.00 रुपये रहा है। करीब पौने 11 बजे यह 12.45 रुपये या 4.90% की बढ़त के साथ 266.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख