शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के वार्षिक लाभ में 24.04% की गिरावट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 में 24.04% की गिरावट के साथ 9,950.65 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 13,101.57 करोड़ रुपये रहा था।

इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 66.22% की गिरावट के साथ 1,263.81 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि बैंक को पिछले वित्त वर्ष के समान समय में 3,742.02 करोड़ का लाभ हुआ था। हालांकि बैंक की तिमाही आमदनी में 14.54% और वार्षिक आमदनी में 9.64% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 और इसकी अंतिम तिमाही में बैंक की आमदनी क्रमश: 1,74,972.96 करोड़ रुपये और 46,731.01 करोड़ रुपये रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में बढ़त के साथ 1,91,843.67 करोड़ रुपये और 53,526.97 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार को 183.75 रुपये पर बंद हुआ था, इसकी तुलना में आज यह मामूली बढ़त के साथ 185.00 रुपये पर खुला। बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 291.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 148.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 1.30 बजे बैंक के शेयर में 0.25 रुपये या 0.14% की गिरावट के साथ 183.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!