शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) देगी छोटे निवेशकों को सस्ते शेयर

पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) ने छोटे निवेशकों के लिए किफायती शेयरों का प्रबंध किया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने इसके लिए प्रति 10 रुपये वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को प्रति 2 रुपये वाले पाँच इक्विटी शेयरों में विभाजित करने को मंजूरी दे दी है। पीएनसी इन्फ्राटेक ने ऐसा बाजार में तरलता लाने के लिए भी किया है।
बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक का शेयर शुक्रवार के 570.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 595.00 रुपये पर खुला है। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद इसमें शुरुआती कारोबार से करीब सवा 10 बजे तक गिरावट जारी रही। इसके बाद से यह 580-581 रुपये के दायरे में रहा है। करीब साढ़े 12 बजे यह 10.70 रुपये या 1.88% की बढ़त के साथ 580.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख