शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences ) के शेयर में जबरदस्त उछाल

बीएसई में क्लैरिस लाइफसाइंसेज के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

दोपहर करीब 1.20 बजे कंपनी के शेयर 33.65 रुपये या 20.00% की शानादार बढ़त के साथ 201.90 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर आज 167.90 रुपये पर खुला था। कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से गुजरात यूनिट के लिए इकाई निरीक्षण रिपोर्ट मिली है। यूएसएफडीए ने मई 2015 में क्लैरिस की उत्पादन सुविधा का निरीक्षण किया था। इकाई निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद कंपनी यूएस के लिए एनडीए मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी को निकट भविष्य में 5-7 एनडीए को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 30 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!