शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस वजह से चढ़ा बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स (BGR Energy Systems) का शेयर

बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स (BGR Energy Systems) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

कंपनी को पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में हुए 18.8 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 48.9% की बढ़त के साथ 27.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। मगर कंपनी के पिछले वर्ष के 42.15 करोड़ के लाभ में कमी आयी और यह वित्त वर्ष 2015-16 में 32.98 करोड़ रुपये रहा। साथ ही बीजीआर एनर्जी की आमदनी में भी 19.3% की गिरावट आयी है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में हुई 1,047.63 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष की समान अवधि में 845.56 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
बीएसई में बीजीआर एनर्जी का शेयर सोमवार के 111.30 रुपये बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 114.20 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 2.85 रुपये या 2.56% की बढ़त के साथ 114.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख