शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की 1000 करोड़ डॉलर की परियोजना संकट में

खबरों के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ऑस्ट्रेलिया में विश्व की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक के निर्माण करने की योजना छोड़ सकती है।

1000 करोड़ डॉलर वाली इस परियोजना में कारमाइकल खान, रेल और बंदरगाह परियोजना शामिल हैं। दरअसल कंपनी को पर्यावरण से संबंधित मामलों में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कंपनी की परियोजना में देरी हो रही है, जिसके कारण कंपनी यह फैसला कर सकती है।
बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज बिना बढ़त या गिरावट के 72.00 रुपये पर ही खुला और 72.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 0.75 रुपये या 1.04% की बढ़त के साथ 72.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन