शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) के शेयर में मजबूती

बीएसई में जायडस कैडिला के शेयर में आज सोमवार सुबह से तेजी दखने को मिल रही है।

कंपनी को यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गयी है। जिसका असर कंपनी के शेयर पर देखा जा सकता है। यह शेयर आज अच्छी बढ़त के साथ 325 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह 325.35 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 321.05 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 13.35 बजे कंपनी के शेयर 5.10 रुपये या 1.60% की बढ़त के साथ 324.80 रुपये पर चल रहा है। दवा कंपनी जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के क्लिनिकल परीक्षण की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी को रोगियों में गैर-मादक स्टीटोहैपेटाइटिस (नेश) लीवर के साथ सारोगीटाजार के फेस 2 के क्लिनिकल परीक्षण को यूएसएफडीए ने मंजूरी दे दी है। नेश एक लीवर की बीमारी है जिसमें लीवर के ऊपर फैट जमा हो जाता है। (शेयर मंथन 06 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख