शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) को इसलिए चाहिए शेयरधारकों की मंजूरी

जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) को अपना एक संयंत्र अपनी सहायक कंपनी को बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत है।

कंपनी यह मंजूरी मिलने के बाद 920 मेगावाट कैप्टिव पावर संयंत्र जिंदल पावर को बेचेगी। साथ ही जिंदल स्टील ऐंड पावर जिंदल पावर का 1,000 मेगावाट वाला संयंत्र जेएसडब्ल्यू एनर्जी को देने के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी लेना चाहती है।
बीएसई में जिंदल स्टील ऐंड पावर का शेयर सोमवार के 61.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 62.20 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.24% की मामूली गिरावट के साथ 61.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!