शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (Tube Investments of India) के साइकिल विभाग का संयंत्र यहाँ होगा शुरू

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (Tube Investments of India) का साइकिल विभाग टीआई साइकिल ऑफ इंडिया आज एक नये संयंत्र की शुरुआत करेगा।

टीआई साइकिल का यह नया संयंत्र पंजाब के रायपुर में लगभग 105 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस संयंत्र की स्थापित क्षमता 2.5 लाख साइकिल प्रति माह है। आज ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
बीएसई में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का शेयर बुधवार के 459.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 465.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 2.70 रुपये या 0.59% की बढ़त के साथ 461.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!