शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) करेगी तांबा स्मेल्टर परियोजना की स्थापना

खबरों के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने एक नयी तांबा स्मेल्टर परियोजना की स्थापना की शुरुआत कर दी है।

कंपनी इस परियोजना की स्थापना गुजरात में अदाणी पोर्ट ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में करेगी। इस परियोजना को 10,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा,जिसकी क्षमता 10,00,000 टन प्रति वर्ष होगी।
बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार के 74.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बिना बढ़त या गिरावट के साथ इसी स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 75.75 रुपये और निचला स्तर 73.85 रुपये रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 0.65 रुपये या 0.87% की गिरावट के साथ 74.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख