शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) करेगी 1,400 करोड़ रुपये का पूँजीगत व्यय

खबरों के अनुसार एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) 1,400 करोड़ रुपये से अधिक के पूँजीगत व्यय की योजना बना रही है।

कंपनी इसके जरिये अगले एक साल में प्रौद्योगिकी उन्नयन और क्षमता विस्तार करेगी। इस पूंजीगत खर्च का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पश्चिम बंगाल में हल्दिया संयंत्र पर खर्च किया जाएगा। दरअसल कंपनी हल्दिया संयंत्र में पंच ग्रिड प्रौद्योगिकी को लागू करने के लिए भारी निवेश कर रही है।
बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार के 167.30 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 169.90 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब 10 बजे एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर 1.00 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 168.30 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 170.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख