शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैंगलोर केमिकल्स (Mangalore Chemicals) ने दी जमानत

मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (Mangalore Chemicals & Chemicals) ने 225 करोड़ रुपये बतौर जमानत दिये हैं।

कंपनी ने यह रकम अपने समूह की कंपनी जुआरी एग्रो की ओर से उर्वरकों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल में आने वाली सामग्री के लिए दिये हैं, जिनमें फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया और अन्य कच्चा माल शामिल है।
बीएसई में मैंगलोर केमिकल्स का शेयर सोमवार के 53.55 रुपये की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 54.25 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब 12 बजे मैंगलोर केमिकल्स का शेयर 0.45 रुपये या 0.84% की मजबूती के साथ 54.00 रुपये पर चल रहा है। साथ ही इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 73.00 रुपये और निचला स्तर 35.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!