शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिश टीवी (Dish TV) खरीद सकती है वीडियोकॉन डीटीएच

खबरों के अनुसार डिश टीवी (Dish TV) वीडियोकॉन डीटीएच खरीद सकती है।

ऋणदाताओं ने वीडियोकॉन डीटीएच को डिश टीवी को बेचने का सुझाव दिया है। खबरों की मानें तो दोनों कंपनियाँ लगभग 100 करोड़ डॉलर पर बातचीत कर रही है। साथ ही वीडियोकॉन डीटीएच डिश टीवी की पेशकश से अधिक कीमत की माँग कर रही है।
बीएसई में डिश टीवी का शेयर सोमवार के 100.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 100.30 रुपये पर खुला है। करीब 2 बजे डिश टीवी के शेयर में 1.75 रुपये या 1.75% की बढ़त के साथ 98.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 121.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 65.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख