शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री 7% बढ़ी

जुन में अशोक लेलैंड की बिक्री 7% बढ़ कर 11,108 हो गयी है।

कंपनी ने जुन 2015 में 10,429 वाहनों की बिक्री की थी। मध्य और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले साल 8,016 यूनिट के मुकाबले 8% बढ़ कर 8,685 यूनिट हो गयी है। कंपनी ने जून में 2,423 हल्के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल यानी मई 2015 में कंपनी ने 2,413 वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर मंगलवार को 5.50 रुपये या 5.62% की गिरावट के साथ 92.30 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 96.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 92 रुपये फिसला। 13 अप्रैल 2016 को यह शेयर 112.80 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 70.50 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख