शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) खरीदें : एसएमसी (SMC)

एसएमसी ग्लोबल ने डीएचएफएल (DHFL) के शेयर को 208-212 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 240-245 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 195 रुपये से नीचे का रखा है। बीएसई में शुक्रवार 08 जुलाई 2016 को एचडीएफसी का शेयर 214.20 रुपये पर बंद हुआ। 12 फरवरी 2016 को यह शेयर 140.30 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है, जबकि 10 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर 267.85 रुपये का रहा था। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 201.23 रुपये पर चल रहा है। 140 रुपये के स्तर पर सहारा मिलने के बाद इसने ऊपर का रुख किया और केवल एक चढ़ाई में 200 रुपये के स्तर को छुआ। यह साप्ताहिक चार्ट पर "सममित त्रिकोण" की तरह निम्न उच्च और उच्च निम्न पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह इसने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए 3% की बढ़त हासिल की। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!