शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात गैस (Gujarat Gas) को मिली गैस वितरण की मंजूरी

गुजरात गैस (Gujarat Gas) को गैस वितरण नेटवर्क के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने पंचमहल जिले में शहर या स्थानीय प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क संचालित करने और गुजरात के आनंद जिले में शहर या स्थानीय प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करने के लिए मंजूरी दे दी है। कंपनी को 2041 तक के लिए यह मंजूरी मिली है।
शुक्रवार को बीएसई में गुजरात गैस का शेयर 16.60 रुपये या 3.06% की मजबूती के साथ 558.70 रुपये पर बंद हुआ था। कल कंपनी का शेयर 562.00 रुपये पर खुला और 569.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर यह 555.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 680.00 रुपये और निचला स्तर 455.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन