शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) आईएफएससी बैंकिंग यूनिट की शुरुआत

इंडसइंड बैंक ने आईएफएससी बैंकिंग यूनिट की शुरुआत की है।

बैंक ने भारत से ऑफशोर बैंकिंग परिचालन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनांस टी-सिटी (गीफ्ट सिटी) में आईएफएससी बैंकिंग युनिट (आईबीयु) की शुरुआत की है। बैंक के आईबीयु के जरिए अंतराष्ट्रीय वित्तीय बाजरों तक पहुँचेगा और बैंक विदेशी मुद्रा धन आवश्यकताओं के साथ अपने ग्राहकों को उत्पादों की पूरी रेंज प्रदान करेगा। बीएसई में इंडसइंड बैंक के शेयर आड मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,141.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,123.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.12 बजे कंपनी के शेयर 3.55 रुपये या 0.32% की मजबूती के साथ 1,127.50 रुपये पर चल रहा है। 11 जुलाई 2016 को यह शेयर 1,147.50 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 799 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख