शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : नवभारत वेंचर्स, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और मुथूट कैपिटल

आज के कारोबार में खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें नवभारत वेंचर्स, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और मुथूट कैपिटल शामिल हैं।

इन्फोसिस : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
टाटा कंसल्टेंसी : कंपनी के तिमाही लाभ में 0.4% की गिरावट और आय में 3% की बढ़ त हुई है।
जय भारत : जय भारत के वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही के लाभ में 5.9% और आय में 8.5% की गिरावट हुई है।
क्लैरिएंट केमिकल्स : कंपनी सिंगापुर यूनिट के साथ संबंधित पक्ष के लेनदेन के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
पीटीसी इंडिया : मैक्वेरी बैंक ने कंपनी की अपनी पूरी 5.59% हिस्सेदारी माध्यमिक बाजार बिक्री के माध्यम से बेच दी है।
पीएनसी इन्फ्राटेक : कंपनी को राजस्थान में राजमार्ग परियोजना के लिए 881 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
एचडीएफसी : एचडीएफसी ने मसाला बॉंड के माध्यम से 3000 करोड़ रुपये जुटाये।
मुथूट कैपिटल : मुथूट कैपिटल कार ऋण क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए तैयार है।
नवभारत वेंचर्स : 22 जुलाई, 2016 को नवभारत वेंचर्स के बोर्ड की बैठक में बोनस जारी करने पर विचार किया जायेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन