शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने ऐसे जुटाये 1,000 करोड़ रुपये

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने कहा है कि कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह रकम गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर के जुटायी है। अदाणी पोर्ट्स ने इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया है।
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर बुधवार के 220.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 222.00 रुपये पर खुला है। शुरुआत कारोबार में लाल निशान पर पहुँचने के बाद लगभग सवा 10 बजे इसमें बढ़त शुरू हुई। करीब 1.30 बजे अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 3.40 रुपये या 1.54% की बढ़त के साथ 224.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 374.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 169.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!