शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए होगी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के निदेशक मंडल की बैठक

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के निदेशक मंडल की बैठक 25 जुलाई को होगी।

इस बैठक में तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर कर के 1,297 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर शुक्रवार को 0.25 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 97.55 रुपये पर बंद हुआ। कल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 98.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 96.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 112.00 रुपये और निचला स्तर 48.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन