शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) की आमदनी और लाभ में गिरावट

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) के लाभ और आमदनी घटे हैं।

कंपनी का लाभ 8.77 करोड़ रुपये से घट कर 4.11 करोड़ रुपये और आमदनी 205.92 करोड़ रुपये घट कर 204.93 करोड़ रुपये रही। इस तरह सालाना आधार पर वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के लाभ में 53.13% और आमदनी में 0.48% की गिरावट हुई है।
बीएसई में प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 88.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 86.85 रुपये पर खुला। पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर रहते हुए अंत में प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर 3.00 रुपये या 3.40% की गिरावट के साथ 85.30 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में प्राज इंडस्ट्रीज के शेयर का उच्च स्तर 116.35 रुपये और निचला स्तर 69.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!