शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आयशर मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सीएट, पीसी ज्वैलर और सेल

शुक्रवार के कारोबार खबरों की वजह से जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें आयशर मोटर्स, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, सीएट, पीसी ज्वैलर और सेल शामिल हैं।

आयशर मोटर्स : कंपनी का लाभ 58.6% की बढ़त के साथ 373.3 करोड़ रुपये रहा।
मुथूट फाइनेंस : मुथूट फाइनेंस के लाभ में 47.5% की बढ़त हुई है। कंपन का लाभ 183.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 270.3 करोड़ रुपये हो गया।
लार्सन ऐंड टुब्रो : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
एलऐंडटी इन्फोटेक : एलऐंडटी इन्फोटेक का लाभ 228 करोड़ रुपये से बढ़ कर 236 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक : बैंक आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
सीएट : सीएट का तिमाही लाभ 14.5% की गिरावट के साथ 104.1 करोड़ रुपये रहा।
आईडीबीआई बैंक : आईडीबीआई बैंक ने आधार दर में 10 आधार अंकों की कटौती की है। नयी दर 1 अगस्त से लागू होगी।
डीएचएफएल : कंपनी बॉंड जारी कर के 4,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
सेल : सेल विदेशों में कोकिंग कोल परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की योजना बना रही है।
पीसी ज्वैलर : कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 257 करोड़ रुपये के अनिवार्य परिवर्तनीय तरजीही शेयर जारी करेगी। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन