शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) को हुआ 119.55 करोड़ रुपये का लाभ

अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के तिमाही लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 86.01 करोड़ रुपये और 391.35 करोड़ रुपये रहे थे। इसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 119.55 करोड़ रुपये और आमदनी 471.02 करोड़ रुपये रही। इस तरह अजंता फार्मा के लाभ में 38.99% और आमदनी में 20.35% की बढ़त हुई है।
आज बीएसई में अजंता फार्मा के शेयर ने बेहद मामूली गिरावट के साथ शुरुआत की। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 1,777.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 1,777.00 रुपये पर खुला और 1,752.00 रुपये तक फिसल गया। करीब 12.45 बजे अजंता फार्मा के शेयर में 13.00 रुपये या 0.73% की कमजोरी के साथ 1,764.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन