शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) का शुद्ध मुनाफा घटा

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में गिरावट हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आमदनी 5,272.62 करोड़ रुपये थी, जो चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में घट कर 5,092.47 करोड़ रुपये रही। इस बीच कंपनी का लाभ भी 43.30 करोड़ रुपये से घट कर 41.78 करोड़ रुपये रह गया। सालाना आधार चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के लाभ में 3.51% और आमदनी में 3.41% की गिरावट हुई है।
बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर सोमवार के 433.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 436.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 16.40 रुपये या 3.79% की बढ़त के साथ 449.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन