शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमिंस इंडिया (Cummins) का लाभ और आय में गिरावट

कमिंस इंडिया ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कमिंस इंडिया का लाभ 14.27% घट कर 181.18 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 211.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी भी 1369.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.03% घट कर 1300.58 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में कमिंस इंडिया के शेयर बुधवार के 826.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गुरुवार को 828.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 845 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 814.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 13.15 बजे कंपनी के शेयर 13.75 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 840 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन