शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरविंद (Arvind) का लाभ बढ़ा, शेयर 4.16% चढ़े

अरविंद ने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है।

जिसके बाद से कंपनी के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 32.97% बढ़ कर 73.36 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 55.19 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 1,813.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.08% बढ़ कर 2123.74 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 208 करोड़ रुपये से 16% बढ़ कर 241 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में अरविंद के शेयर आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 293.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 306.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 286.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर 12.20 रुपये या 4.16% की बढ़त के साथ 305.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन