शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर (Apollo Tyre) का लाभ 10.61% बढ़ा

अपोलो टायर का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 10.61% बढ़ कर 314.69 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में कंपनी को 284.48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 2,869.25 करोड़ रुपये से 16.09% बढ़ कर 3331.08 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में अपोलो टायर के शेयर आज हल्कि गिरावट के साथ खुले। तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आयी। दोपहर करीब 2.42 बजे कंपनी के शेयर 5.30 रुपये या 2.93% की बढ़त के साथ 186.05 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 9200.62 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन