शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corp. of India) का लाभ घटा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corp. of India) लाभ घटा है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 207.3 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 178.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इस बीच कंपनी की आमदनी 1,420.4 करोड़ रुपये से घट कर 1,339.2 करोड़ रुपये रह गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 14% और आमदनी में 5.7% की गिरावट हुई है।
बीएसई में कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर मंगलवार के 1,458.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,445.00 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के साथ ही कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख दिख रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन