शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (IRB Infrastructure) का तिमाही लाभ बढ़ा

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 181.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

जो पिछले साल के मुकाबले 10.40% ज्यादा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 164.70 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि की आय 1548.08 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,136.90 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में कंपनी के शेयर आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 66.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 68.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 65.45 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर बैंक के शेयर 1.40 रुपये या 2.10% की बढ़त के साथ 68.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन