शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीटीसी इंडिया (PTC India) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

पीटीसी इंडिया (PTC India) ने अपने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में पीटीसी इंडिया (PTC India) के लाभ में 13.5% की बढ़त हुई है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 56.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 49.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी भी 13.9% बढ़ी। कंपनी की आमदनी 3,199 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,644 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में पीटीसी इंडिया का शेयर गुरुवार के 77.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 77.55 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 1.25 रुपये या 1.62% की बढ़त के साथ 78.60 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में पीटीसी इंडिया के शेयर का उच्च स्तर 84.00 रुपये और निचला स्तर 50.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन