शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) को मिली केरल हाईकोर्ट से मंजूरी

अपोलो टायर को केरल हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को अपने सहायक कंपनी अपोलो (मॉरिशस) होल्डिंग्स के साथ विलय की मंजूरी कोर्ट से मिल गयी है। इस खबर के बाद सी ही कंपनी के शेयर में तेजी बढ़ गयी। बीएसई में कंपनी के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 178.95 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 185.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 178.902 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.17 बजे कंपनी के शेयर 8.05 रुपये या 4.44% की मजबूती के साथ 184.60 रुपये पर चल रहा है। 20 जनवरी 2016 को यह शेयर 127.95 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 7 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 198.70 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन