शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने शुरू किया उत्पादन

आरती इंडस्ट्रीज ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने गुजरात के दाहेज में स्थित इथीलेशन इकाई उत्पादन शुरू कर दिया है। ग्रीनफिल्ड इथीलेशन इकाई स्विज तकनीक से बना और इसकी क्षमता 8,000-10,000 टीपीए इथलीन डेरिवेटिव्स का उत्पादन कर सकती है। इथीलेशन इकाई भारत में स्थापित होने वाले अपने आप में पहली इकाई है। इसके साथ ही कंपनी ने दूसरे चरण के पीडीए विस्तार 450टीपीएम से 1,000 टीपीएम भी शरू किया है। बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 3.05 रुपये या 0.50% की बढ़त के साथ 619 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 623.85 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 613.05 रुपये तक फिसला। 30 अगस्त 2016 को यह शेयर 635.40 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 388.35 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन