शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance ) ने किया सहायक कंपनी में निवेश

मुथूट फाइनेंस ने अपनी सहायक कंपनी में निवेश किया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी मुथूट होमफिन में 28,42,50,000 रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ कर 3,95,00,00 इक्विटी शेयर हो गयी है। बीएसई में मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को 2.90 रुपये या 0.80% की गिरावट के साथ 359.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 366.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 356.90 रुपये तक फिसला। 8 अगस्त 2016 को यह शेयर 405.35 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। 23 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 152 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन