शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने जुटाये 2,000 करोड़ रुपये, शेयर 2.58% चढ़े

रिलायंस कैपिटल ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाये है।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर यह राशि जुटायी है। इसकी परिपक्वता अवधि 5 और 10 साल है। ग्रीन शू विकल्प के साथ इसका इश्यू साइज 1 करोड़ रुपये था। इस राशि का उपयोगक लेंडिंग कारोबार के विकास और मौजूदा ऋण को खत्म करने में किया जाएगा। बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 548 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 560.85 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 545.50 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर 14.05 रुपये या 2.58% की मजबूती के साथ 558.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!