शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात गैस (Gujrat Gas) का तिमाही लाभ 10% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में गुजरात गैस का लाभ 10% बढ़ कर 75.9 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले तिमाही में 69 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि कंपनी की आय में गिरावट आयी है। कंपनी की आय 1,378.2 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 1,224.8 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही दर तिमाही कंपनी की आय में 11.1% की गिरावट आयी है। तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटा 220.3 करोड़ रुपये 2.8% बढ़ कर 233.3 करोड़ रुपये हो गयी है। एबिटा मार्जिन 87.6% से बढ़ कर 90.4% हो गया है। बीएसई में गुजरात गैस के शेयर शुक्रवार को 0.25 रुपये या 0.04% की बढ़त के साथ 628.50 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 637 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 626.15 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन