शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इन्फ्रा, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, पिरामल इंटरप्राइजेज और एनबीसीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इन्फ्रा, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, पिरामल इंटरप्राइजेज और एनबीसीसी शामिल हैं।

रिलायंस इन्फ्रा : कंपनी 4,300 करोड़ रुपये जुटायेगी।
इंडियन ऑयल : कंपनी गेल के साथ मिल कर अदाणी एलएनजी प्रोजेक्ट में 49% हिस्सेदारी के लिए समझौता करेगी।
सोमानी सेरामिक्स : सोमानी विकास में तेजी लाने के लिए स्नान फिटिंग निर्माताओं की खरीद करेगी।
आईआरबी प्रोजेक्ट : कंपनी को कृष्णागढ़-उदयपुर-अहमदाबाद राजमार्ग पर 6-लेन प्रोजेक्ट मिला है।
टीमलीज : टीमलीज ने निकेप्रो टेक्नोलॉजीज को 29.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
एनटीपीसी : कंपनी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों द्वारा 15,000 करोड़ रुपये तक जुटायेगी।
ट्रेंट : कंपनी ने 300 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को रिडीम कर दिया है।
पिरामल इंटरप्राइजेज : पिरामल इंटरप्राइजेज अपना ऋण पोर्टफोलियो अपनी एक सहायक कंपनी को 1,450 करोड़ रुपये में बेचेगी।
वर्धमान टेक्सटाइल्स : शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 24 सितंबर को होगी।
एनबीसीसी : एनबीसीसी को ईएसआईसी से 440 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!