शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के तिमाही नतीजे बेहतर, एनआईएम 4%

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने 2016-17 की दूसरी तिमाही, यानी जुलाई-सितंबर 2016 के दौरान मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की है।

इसका तिमाही मुनाफा जुलाई-सितंबर 2015 के 560 करोड़ रुपये के मुकाबले साल-दर-साल 25.75% बढ़ कर 704.26 करोड़ रुपये हो गया। बीती तिमाही के दौरान इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 4% के स्तर पर रहा, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।
इंडसइंड बैंक ने जुलाई-सितंबर 2016 की तिमाही में 1460.31 करोड़ रुपये की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) हासिल की। एनआईआई बैंक की ओर से दिये गये ऋणों पर कमाये गये ब्याज और बैंक की ओर से अपनी देनदारियों पर दिये गये ब्याज का अंतर है। इसमें साल-दर-साल 33% की बढ़त दर्ज की गयी। इसकी गैर-ब्याज आय 24% बढ़ कर 1094.28 करोड़ रुपये रही।
बैंक का सकल एनपीए मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही के 0.91% की तुलना में दूसरी तिमाही के दौरान 0.90% रहा। शुद्ध एनपीए पहली तिमाही के 0.38% की तुलना में दूसरी तिमाही में 0.37% रहा।
सोमवार 10 अक्टूबर को बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 0.15 रुपये या केवल (0.01%) की नाम-मात्र की बढ़त के साथ 1221.55 रुपये पर सपाट रुझान के साथ बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन