शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएलएफ (DLF) की खुदरा इकाई इसलिए निकलेगी विलासिता व्यापार से बाहर

खबरों के अनुसार डीएलएफ (DLF) की खुदरा इकाई डीएलएफ ब्रैंड्स विलासिता व्यापार से बाहर निकलेगी।

देश के सबसे बड़े हाई-स्ट्रीट फैशन ब्रांड मॉलों में से एक एम्पोरियो का संचालन करने वाली कंपनी इस व्यापार से बड़े पैमाने पर बाजार पर ध्यान देने के लिए बाहर निकलेगी। इसने अमेरिकी फैशन ब्रांड डीकेएनवाई के अपने दो स्टोरों को भी बंद कर दिया है।
बीएसई में डीएलएफ का शेयर मंगलवार के 151.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 151.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 1.70 रुपये या 1.12% की कमजोरी के साथ 150.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी