शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के तिमाही शुद्ध मुनाफे और आमदनी में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की इसी तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ 155.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 181.3 करोड़ रुपये और आमदनी 1,965.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,174.6 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के तिमाही लाभ में सालाना आधार पर 16.9% और आमदनी में 10.6% की बढ़त हुई है।
बीएसई में एक्साइड इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार के 202.10 रुपये के बंद स्तर मुकाबले आज बढ़त के 203.40 रुपये पर खुला है। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद जल्दी ही यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 10.35 बजे एक्साइड का शेयर 2.85 रुपये या 1.41% की कमजोरी के साथ 199.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन