शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एबीबी इंडिया (ABB India) का तिमाही मुनाफा 37.99% बढ़ा

एबीबी इंडिया (ABB India) ने 30 सितंबर 2016 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इनके अनुसार इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 81.06 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 58.74 करोड़ रुपये रहा था। साथ ही कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 1969.49 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 2091.57 करोड़ रुपये हो गयी। इस तरह कंपनी के लाभ में 37.99% और आमदनी में 6.19% की बढ़त हुई है।
बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर बुधवार के 1,059.00 रुपये के बंद स्तर मुकाबले आज मामूली बढ़त के 1,060.00 रुपये पर खुला और 1,084.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 1,032.40 रुपये रहा है। कारोबार के आखरी मिनटों में एबीबी इंडिया के शेयर में 14.00 रुपये या 1.32% की बढ़त के साथ 1,073.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अक्तूबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन