शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री में 28% की वृद्धि

देश की दूसरी सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की बिक्री में वृद्धि हुयी है।

अक्टूबर में कंपनी की कुल बिक्री 28% बढ़ कर 12,533 यूनिट्स हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 9,803 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की बिक्री में वृद्धि मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में आयी तेजी के कारण आयी है। मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 33% बढ़ कर 9,574 यूनिट्स हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 7,176 वाहनों की बिक्री की थी। हल्के वाहनों की बिक्री भी 13% बढ़ कर 2,959 यूनिट्स हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,627 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर आज मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ 91.35 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान 92.65 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद अपराह्न करीब 12.39 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.27% की कमजोरी के साथ 91.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन