शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों पर सुंदरम फास्टनर्स (Sundram Fasteners) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में सुंदरम फास्टनर्स का मुनाफा 82.47 % बढ़ा है।

दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में कंपनी को 76.93 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 42.16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 714.58 करोड़ रुपये से 11.33% बढ़ कर 795.57 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 6.34% बढ़ कर 623.38 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में सुंदरम फीसिटनर्स के शेयर आज बुधवार को 322 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 354.40 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है, जबकि नीचे की ओर यह 313.30 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 14.65 रुपये या 4.54% की बढ़त के साथ 339 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!