शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मैग्मा फिनकॉर्प (Magma Fincorp) का शेयर 12.36% लुढ़का

बीएसई में मैग्मा फिनकॉर्प के शेयर में जबदरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यानी जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 50.40 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 48.62 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। साल दर साल कंपनी के मुनाफे में 3.82% की बढ़ोतरी हुयी है। हालाँकी इस दौरान कंपनी की कुल आय 610.67 करोड़ रुपये से 1.72% घट कर 600.16 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 252.05 करोड़ रुपये से घट कर 249.24 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में मैग्मा फिनकॉर्प का शेयर आज शुक्रवार को 114.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 114.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 95.65 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्ण करीब 11.45 बजे कंपनी का शेयर 14.25 रुपये या 12.36% की गिरावट के साथ 101.15 रुपये पर है। 10 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 125.80 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 3 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 67 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन