शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को मिला ठेका, शेयर में बढ़त

आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को ठेका मिला है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को तमिलनाडु सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन से तिरुवरुर जिले में 15000 एमटी क्षमता वाली साइटिफिक स्टोरेज गोडाउन के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। यह कार्य 15 महीनों में पूरा होने की संभावना है। बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयर आज सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 182.50 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 188.80 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 180.45 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.16 बजे कंपनी का शेयर 1.25 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 186.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!