शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) का तिमाही लाभ 7.27% घटा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में ग्रीव्स कॉटन का लाभ घट कर 51 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 55 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में 7.27% की गिरावट आयी है। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 473 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.38% बढ़ कर 489 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 76 करोड़ रुपये से 7.89% घट कर 70 करोड़ रुपये हो गया है। सितंबर में समाप्त तिमाही में एबिटा मार्जिन 14.3% रहा है। बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का सेयर आज सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 135 रुपये पर चल रहा है। कारोबार के दौरान 138 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद करीब 2.33 बजे कंपनी के शेयर 0.65 रुपये या 0.48% की मजबूती के साथ 135.35 रुपय पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन