शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर तिमाही नतीजों पर टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communications) का शेयर 9.47% टूटा

सालाना आधार पर टाटा कम्युनिकेशन का लाभ 64.40% घटा है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 39.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 112.27 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि पिछली तिमाही के मुकाबले लाभ में 4.4% की बढ़ोतरी हुयी है। इस समान अवधि में कंपनी की आय 4,541.45 करोड़ रुपये से 0.71% घट कर 4,509.09 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 4373.62 करोड़ रुपये से 1.43% घट कर 4311 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की अन्य आय भी 90.70 करोड़ रुपये से घट कर 72.83 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में टाटा कम्युकेशन के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 561.65 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 9.18 बजे कंपनी के शेयर 57.85 रुपये या 9.47% की भारी गिरावट के साथ 553.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन