शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए 14% से अधिक उछला सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) का शेयर

आज सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में 10 रुपये प्रति के 6,11,986 इक्विटी शेयरों के लिए 790 रुपये के अधिमूल्य के साथ 800 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया। कंपनी द्वारा इन शेयरों को तरजीही आधार पर नकद जारी किया जा रहा है।
बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर शुक्रवार के 619.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 610.00 पर खुला और करीब 11.30 तक एक दायरे में कारोबार करता रहा। इसक बाद इसमें एक तेज उछाल आयी, जिससे यह 726.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 90.10 रुपये या 14.53% की बढ़त के साथ 710.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!